Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

केरल चुनाव: राहुल गांधी 25 मार्च से करेंगे प्रचार की शुरुआत, कोझिकोड में पहली रैली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 25 मार्च से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे कोझिकोड में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शनिवार को बताया कि ये रैली शाम को कोझिकोड बीच पर आयोजित की जाएगी, जो नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले राज्य में उनके प्रचार अभियान दौरे की शुरुआत होगी।

कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी इस रैली में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के प्रस्तावित “गारंटी कार्ड” समेत प्रमुख वादों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।