Breaking News

बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने ग     |   गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम     |   बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

संसद26: दूसरी लीड मोदी लोस

पश्चिम एशिया के संकट का समाधान कूटनीति से ही संभव, सरकार निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है।

प्रादे122: गुजरात लीड राहुल

राहुल गांधी ने वनवासी शब्द के इस्तेमाल को लेकर आरएसएस, भाजपा पर निशाना साधा

वडोदरा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा तथा दावा किया कि उन्होंने इस शब्द को इसलिए गढ़ा है, ताकि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के मूल स्वामित्व को नकारा जा सके, जो सदियों से उन्हीं का है।

अर्थ56: भारत लीड एलपीजी जहाज

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत के लिए रवाना

नयी दिल्ली, भारतीय ध्वज वाले दो और एलपीजी टैंकर युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गये हैं और दो से ढाई दिन में भारतीय बंदरगाह पर पहुचेंगे।

संसद42: भारत तेल भंडारण राप्र

दो-तिहाई भरे हुए हैं भारत के रणनीतिक तेल भंडार : मंत्री

नयी दिल्ली, सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि भारत के रणनीतिक तेल भंडार मौजूदा समय में दो-तिहाई भरे हुए हैं तथा आपूर्ति संकट के दौरान अल्प-अवधि में यह बफर का काम कर सकता है।

वि26: अमेरिका ट्रंप ईरान

ईरान समझौता चाहता है और अमेरिका एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहा है: ट्रंप का दावा

वेस्ट पाम बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक ‘‘समझौता करना चाहता है’’ और अमेरिकी दूत एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं।

दि19: दिल्ली विधानसभा आप विरोध

दिल्ली: ‘आप’ विधायकों ने बजट सत्र का बहिष्कार करते हुए विस के बाहर अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही का बहिष्कार किया और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ करने का आरोप लगाते हुए अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रादे118: पंजाब आत्महत्या लीड भुल्लर

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

चंडीगढ़, पंजाब राज्य भंडारण निगम के एक अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राज्य के पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

प्रादे136: बिहार नीतीश यात्रा

समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जहानाबाद और अरवल में 405 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू कीं

जहानाबाद/अरवल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान जहानाबाद और अरवल जिलों में लगभग 405 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत की।

प्रादे90: बंगाल चुनाव जब्ती

बंगाल चुनाव : आचार संहिता सख्ती से लागू, 181 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और इसके तहत अब तक 181 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे71: छत्तीसगढ़ अफीम खेती

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, छत्तीसगढ़ में 18 दिन में यह पांचवां मामला

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के एक गांव में अफीम की अवैध खेती के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अर्थ70: कर नया कानून एफएक्यू

पिछले वर्षों से संबंधित सभी आकलन, अपील पुराने अधिनियम के तहत होगी संचालित: आयकर विभाग

नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि उसका ई-फाइलिंग पोर्टल पुराने और नये आयकर अधिनियमों के अनुपालन में सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही पिछले वर्षों से संबंधित सभी आकलन, अपील और अन्य कार्यवाही उनके अंतिम निपटान तक पुराने अधिनियम के तहत ही संचालित होंगी।

खेल10: खेल आईसीसी पुरस्कार

अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

दुबई, भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी को आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए फरवरी महीने में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया ।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप