Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   मिडिल ईस्ट जंग के समाधान के लिए भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   होर्मुज में दुनिया के हजारों जहाज फंसे, इनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC     |   UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा     |  

अदिति फाउंडर्स कप में संयुक्त 14वें स्थान पर रही

मेनलो पार्क, 23 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने तीसरे दौर के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए अंतिम दिन तीन-अंडर 69 का स्कोर किया और यहां फोर्टिनेट फाउंडर्स कप में संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं।

ह्यो जू किम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि नेली कोर्डा दूसरे स्थान पर रहीं।

अदिति ने अंतिम दौर में चार बर्डी और एक बोगी लगाई, जिससे उन्होंने सप्ताह का समापन कुल आठ-अंडर के स्कोर के साथ किया।

इस संयुक्त 14वें स्थान के साथ अदिति सीएमई रैंकिंग में एक स्थान सुधार करते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

भाषा आनन्द

आनन्द