Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

सान्या मल्होत्रा ने शुरू की ‘सुंदर पूनम’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​ने उनकी आगामी फिल्म "सुंदर पूनम" की शूटिंग शुरू कर दी है। सान्या ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी। फिल्म के निर्देशक 'भक्षक' फेम पुलकित हैं। इसका निर्माण टिप्स फिल्म्स और अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट बैनर के तहत कुमार तौरानी और विक्रम मल्होत्रा ​​कर रहे हैं।
इसकी पटकथा ज्योत्सना नाथ ने फिल्म निर्माता के साथ मिलकर लिखी है। "दंगल" और "बधाई हो" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मल्होत्रा ​​ने ये खबर साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "#सुंदरपूनम, शूटिंग शुरू।"