Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   मिडिल ईस्ट जंग के समाधान के लिए भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   होर्मुज में दुनिया के हजारों जहाज फंसे, इनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC     |   UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा     |  

ईरान समझौता चाहता है और अमेरिका एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहा है: ट्रंप का दावा

वेस्ट पाम बीच, 23 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक ‘‘समझौता करना चाहता है’’ और अमेरिकी दूत एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पश्चिम एशिया के लिए उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने रविवार शाम को बातचीत की।

ट्रंप ने तेहरान का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी अधिकारी या अधिकारियों का नाम नहीं लिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से बात नहीं की है।

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता हो जाता है, तो अमेरिका ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण संवर्धित यूरेनियम को अपने कब्जे में लेने के लिए कदम उठाएगा।

एपी

अमित नरेश

नरेश