Breaking News

रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |   J-K: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया     |   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है: पेट्रोलियम मंत्रालय     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज     |  

राजस्थान : असम में वायु सेना के अड्डे पर जासूसी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

जयपुर, 22 मार्च (भाषा) राजस्थान के खुफिया विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असम में वायु सेना के अड्डे छबुआ पर जासूसी करने के आरोप में एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के आकाओं तक पहुंचा रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया विभाग) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित लाहुरपार निवासी 36 वर्षीय सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित वायु सेना के अड्डे छबुआ में कार्यरत है। वह वायु सेना के अड्डे

पर एमटीएस के पद पर रहते हुए सिविल कार्य देखता है।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि सुमित कुमार अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वायु सेना के अड्डे से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करता और सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान में सक्रिय आकाओं तक पहुंचाता था।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबरा राम की गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुमित कुमार के संबंध में जानकारी मिली थी।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत