Breaking News

रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |   J-K: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया     |   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है: पेट्रोलियम मंत्रालय     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज     |  

ओडिशा में एक छात्रा की हत्या के आरोप में एक निजी ट्यूटर गिरफ्तार

बारिपदा, 22 मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक निजी ट्यूटर को अपनी 14 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एक अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय यह व्यक्ति छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था और छात्रा के परिवार को जब यह पता चला कि वह उसके ज्यादा ही करीब जा रहा है तो उसने उसे चेतावनी दी थी।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (करंजिया) नबकृष्ण नायक ने बताया, ‘‘अपमानित होकर उस व्यक्ति ने लड़की को शुक्रवार शाम को मिलने के लिए बुलाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। कहासुनी के बाद उसने गला घोंटकर लड़की को मार डाला।’’

उन्होंने बताया कि शनिवार को लड़की का शव उसके घर से कुछ ही मीटर दूर एक झाड़ी के पास एक बोरी में मिला ।

नायक ने बताया कि जांच के दौरान ट्यूटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

उन्होंने किहा,“आरोपी ने जांचकर्ताओं की पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश