Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

भाजपा एमएलसी को विधान परिषद सत्र के अंतिम दिन सदन से निलंबित किया गया

बेंगलुरु, चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी सी. टी. रवि को कांग्रेस सदस्य नजीर अहमद के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते बुधवार को कर्नाटक विधान परिषद के सत्र के आखिरी दिन सदन से निलंबित कर दिया गया।

दो दिन पहले रवि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अहमद की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने रवि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से करीब एक घंटे पहले विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी ने दिनभर के लिए रवि के निलंबन की घोषणा की।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष