Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

राजस्थान: 4,000 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘मैनिक्विन’ पर ‘सीपीआर’ करके रिकॉर्ड बनाया

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) जयपुर के एक निजी स्कूल के 4,000 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने बुधवार को जीवन बचाने से संबंधित 'इमरजेंसी रिस्पांस' के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मैनिक्विन (डमी)’ पर 'सीपीआर' करके 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया।

एक बयान के अनुसार कुल 4,317 प्रतिभागियों ने एक ही जगह और एक ही समय पर 2,000 ‘ह्यूमन मैनिक्विन’ पर ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ का अभ्यास किया।

बयान के अनुसार इससे एक ही जगह पर ‘सीपीआर रिले’ में सबसे अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने और ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स’ प्रक्रिया के अभ्यास में एक साथ सबसे अधिक संख्या में डमी के इस्तेमाल का रिकॉर्ड बना है।

इसमें कहा गया है कि सीपीआर रिले में अधिकतम भागीदारी का पिछला रिकॉर्ड 3,319 लोगों का था जो 2024 में बेंगलुरु में बनाया। इस तरह के अभ्यास में इस्तेमाल किए गए मैनिक्विन का रिकॉर्ड 2000 में इंग्लैंड में 278 था।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार