Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

म्यांमा: सेना समर्थित पार्टी को चुनाव में विजेता घोषित किया गया

बैंकॉक, चार फरवरी (एपी) म्यांमा की सैन्य समर्थित पार्टी चुनाव में विजयी होकर उभरी है। आधिकारिक आंकड़ों में बुधवार को यह जानकारी सामने आई।

देश के सेना प्रमुख ने एक नए सलाहकार निकाय को अधिकृत करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, जो उन्हें औपचारिक रूप से नयी सरकार का नेतृत्व किए बिना भी अपना प्रभाव बनाए रखने की अनुमति दे सकता है।

पूर्व जनरलों के नेतृत्व वाली यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) की जीत की व्यापक रूप से उम्मीद थी, क्योंकि मतदान प्रक्रिया से प्रमुख विपक्षी दलों को बाहर रखा गया था और असहमति को काफी हद तक सीमित कर दिया गया था।

म्यांमा के संविधान में संसद की 25 प्रतिशत सीटें सेना के लिए आरक्षित हैं, जिससे प्रभावी रूप से सशस्त्र बलों और सहयोगी दलों का नियंत्रण सुनिश्चित होता है।

देश के 330 कस्बों में से 263 में दिसंबर और जनवरी के दौरान तीन चरणों में मतदान हुआ, लेकिन 20 फीसदी हिस्सा लड़ाई-झगड़े के कारण मतदान से वंचित रह गया।

केंद्रीय चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, यूएसडीपी ने राष्ट्रीय संसद की कुल 586 सीट में से 339 सीट पर जीत दर्ज की।

एपी रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष