जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान के सामाजिकी वानिकी विभाग और कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले में मंगलवार रात चार कथित शिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के पास से मृत मोर, बारूद, छोटे एवं बड़े सीसा छर्रे और चार चाकू बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि कुम्भलगढ़ अभयारण्य वन विभाग एवं सामाजिकी वानिकी विभाग की संयुक्त गश्ती टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी, इसी दौरान रात नौ बजे कार की तलाशी लेने पर मृत मोर एवं अन्य सामग्री मिली।
अधिकारियों के मुताबिक इस पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भाषा बाकोलिया नोमान राजकुमार
राजकुमार