नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली के कुछ लोगों की आधी दर्जन से ज्यादा संपत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया है, जिनकी कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है।
उसने कहा कि इन लोगों के पास दुबई में करोड़ों रुपये की ‘‘अघोषित’’ संपत्ति है।
संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में आरोपियों के परिसरों पर कुछ महीने पहले की गई तलाशी के बाद विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
उसने बताया कि जानकारी मिली थी कि इन लोगों ने मुख्य रूप से दुबई में निवेश किया है और रकम का लेन-देन हवाला के जरिया किया गया।
एजेंसी के अनुसार, आरोपियों की विदेश में स्थित कुल 28 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त करने के आदेश जारी किए गए क्योंकि विदेश में स्थित अचल संपत्तियों को सीधे जब्त नहीं किया जा सका।
भाषा शफीक संतोष
संतोष