नोएडा, चार फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक सरकारी विद्यालय की योग शिक्षिका का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल के खेल अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विद्यालय में संविदा पर कार्यरत एक महिला योग शिक्षिका ने खेल शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से महिला को लगातार परेशान कर रहा था।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील वीडियो दिखाता था, आपत्तिजनक संदेश भेजता था और उसे अनुचित रूप से छूता था।
थाना प्रभारी ने कहा, 'घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।'
भाषा सं. नोमान
नोमान