Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

दिल्ली के अस्पताल ने 500 से अधिक महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने बुधवार को आठ घंटे के भीतर सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के दौरान सबसे अधिक नमूने एकत्र करके ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बुध विहार में आयोजित जांच शिविर के दौरान नोवानेओ अस्पताल ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच 500 से अधिक महिलाओं की जांच की तथा ‘पैप’ और ‘एचपीवी’ के नमूने एकत्र किए।

बयान में कहा गया कि अस्पताल परिसर में दिल्ली राज्य कैंसर चिकित्सा संस्थान (डीएससीआई) के सहयोग और ऑल इंडिया तेरापंथ महिला मंडल के साथ मिलकर आयोजित यह शिविर क्षेत्र में एक दिन में सर्वाइकल कैंसर जांच के सबसे बड़े प्रयासों में से एक है।

बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर का शीघ्र पता लगाना था, जो भारत में महिलाओं में सबसे आम लेकिन रोके जा सकने वाले कैंसरों में से एक है।

भाषा

यासिर संतोष

संतोष