Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

यमुना विकास प्राधिकरण ने एक हजार करोड़ रुपये कीमत की जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई

नोएडा (उप्र), चार फरवरी (भाषा) यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बुधवार को एक हजार करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कुल लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।

एक बयान के मुताबिक, यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर एवं पानी गांव खादर की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल एवं ढाबों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

सिंह के मुताबिक, हेरिटेज सिटी के ग्राम अरवा खादर एवं ग्राम पिपरौली खादर में दो बड़ी अवैध कॉलोनियां निर्मित की जा रही थी जिनमें भी धवस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।

भाषा सं. नोमान

नोमान