Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

झारखंड के बोकारो में नाबालिग आदिवासी लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बोकारो, चार फरवरी (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को पेटारवार थाना क्षेत्र में हुई, जब लड़की घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस सिलसिले में जितेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पेटारवार के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, 'आरोपी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है और एक सड़क निर्माण कंपनी में वाहन चालक का काम करता है। वह पीड़िता के कुएं से पानी भरने आता था। लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और काम पर गए हुए थे।'

सीआई ने बताया कि लड़की के माता-पिता जब काम से लौटे तो उसने घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पेटारवार थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

भाषा शुभम रमण

रमण