Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने बसंत उत्सव पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

लाहौर, चार फरवरी (भाषा) पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने दो दशकों बाद मनाए जा रहे बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में छह और सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

इस संबंध में मंगलवार को मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक अधिसूचना जारी की।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “पंजाब में पांच फरवरी को कश्मीर दिवस, छह फरवरी को प्रांतीय बसंत की छुट्टी और उसके बाद शनिवार और रविवार को लंबी छुट्टी का आनंद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोग इस समय का सदुपयोग आराम करने, तरोताजा होने और छुट्टी का भरपूर लाभ उठाने के लिए करेंगे।'

भाषा शुभम रमण

रमण