Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

गृह मंत्रालय में रिक्तियों की संख्या घटकर 757 रह गई : सरकार

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच साल में गृह मंत्रालय में रिक्तियों की संख्या में गिरावट आई है और यह 2025 में घटकर 757 रह गई है, जो 2021 में 1,389 थी।

गृह राज्य मंत्री बी संजय कुमार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2021 में गृह मंत्रालय में 3,479 स्वीकृत पद थे, जिनमें से 1,389 रिक्त थे, जो कुल संख्या का लगभग 39.9 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि 2022 में रिक्तियां घटकर 1,064 रह गईं जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 3,472 थी। वर्ष 2023 में, स्वीकृत 3,769 पदों के मुकाबले रिक्त पदों की संख्या घटकर 904 रह गई। वर्ष 2024 में स्वीकृत 3,992 पदों में से 987 पद रिक्त थे।

मंत्री ने बताया कि 2025 में स्वीकृत 4,040 पदों के मुकाबले रिक्त पद घटकर 757 रह गए, जिससे रिक्ति दर घटकर 18.7 प्रतिशत हो गई, जो समीक्षाधीन अवधि में सबसे कम है।

भाषा अविनाश सुरेश

सुरेश