Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

दिल्ली में इंडिया एआई सम्मेलन के लिए जारी होंगे क्यूआर कोड वाले प्रवेश पास

(सौम्या शुक्ला)

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) ‘इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट’ सम्मेलन में तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग करते हुए आमंत्रित व्यक्तियों को क्यूआर कोड वाले पास जारी किए जाएंगे, जिन्हें प्रवेश द्वार पर पहचान प्रमाणित करने के लिए ‘स्कैन’ किया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत इंतजाम किया है ताकि प्रतिनिधियों के लिए सुगम प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके और नियमित यात्रियों को भी कम से कम असुविधा हो।

एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जबकि सुष्मा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में कुछ द्विपक्षीय बैठकें निर्धारित हैं।

दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम से संबंधित योजना और समन्वय के लिए अलग से 'एआई इम्पैक्ट समिट’ प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सुरक्षा योजना के तहत सभी आमंत्रित व्यक्तियों के लिए क्यूआआर कोड वाले पास जारी किए जाएंगे, जिन्हें प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मी स्कैन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आमंत्रित व्यक्ति का नाम और तस्वीर प्रदर्शित होगी।

अधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के 4,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनमें 10 पुलिस उपायुक्त होंगे।

उन्होंने कहा कि शहर को 10 यातायात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है।

भाषा जोहेब रमण

रमण

रमण