इंफाल, चार फरवरी (भाषा) मणिपुर की नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार रात मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के बंगले पर आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह बैठक सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग एक घंटे बाद हुई।
मुख्य सचिव डॉ. पुणीत कुमार गोयल ने भी बैठक में भाग लिया, साथ ही उपमुख्यमंत्री एल. दीखो और नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथोजम और के. लोकेन सिंह भी उपस्थित थे।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, “आज मुख्यमंत्री के बंगले पर मणिपुर की नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।”
इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।
एक बयान में कहा गया है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।”
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश