छत्रपति संभाजीनगर, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल के चार्टर्ड विमान को लातूर से बुधवार शाम उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
शिवसेना नेता को दोपहर में अपने गृहनगर जलगांव के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वे हवाई अड्डे पर देर से पहुंचे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लातूर से उड़ान के लिए बीदर और दो अन्य स्थानों से अनुमति प्राप्त करनी होती है तथा अनुमति न मिलने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका।
यहां एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंत्री सड़क मार्ग से जलगांव गए।
भाषा यासिर पवनेश
पवनेश