Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

मुंबई ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारीं प्रार्थना थोम्बारे और एलेवटीना इब्रागिमोवा की जोड़ी

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) भारत की प्रार्थना थोम्बरे और उनकी जोड़ीदार एलेवटीना इब्रागिमोवा को बुधवार को यहां मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज में महिला युगल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पोलिना इआत्सेंको और एलेना प्रिडांकिना की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

प्रार्थना और एलेवटीना को 1-6, 1-6 से हार मिली।

टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिसमें शीर्ष वरीयता प्राप्त डार्या सेमेनिस्ताजा और लिओलिया जोंज्यां ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

मानंचाया सवांगकाएव और मेई यामागुची भी एकल वर्ग के अगले दौर में पहुंच गईं।

शीर्ष वरीय और 2024 की चैंपियन सेमेनिस्ताजा ने एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में जापान की माई होंटामा पर 6-4, 7-6 (7-3) से जीत हासिल की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर