Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

निर्वाचन आयोग तालमेल बनाने के लिए राज्य स्तरीय चुनाव समितियों का सम्मेलन आयोजित करेगा

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों की प्रक्रियाओं में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से चुनाव प्राधिकरण यहां एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि 24 फरवरी को होने वाली इस बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के अलावा उनके कानूनी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

'राष्ट्रीय एसईसी सम्मेलन' 27 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। पिछला सम्मेलन 1999 में हुआ था।

राज्यों द्वारा पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने के लिए एसईसी का गठन किया जाता है। ये निर्वाचन आयोग से अलग और स्वतंत्र निकाय हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ इसमें भाग लेंगे। सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी बैठक में शामिल होंगे।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश