Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि67: लीड बिट्टू

राहुल ने बिट्टू को ‘गद्दार’ कहा; भाजपा ने सिख समुदाय का अपमान बताया

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘‘गद्दार’’ कहा, हालांकि उनकी इस टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिखों का अपमान करार दिया और कहा कि इससे यह समुदाय आहत है।

संसद36: दूसरी संपूर्ण लीड स्थगित लोस

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद शाम पांच बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद33: जनगणना राप्र

जाति से संबंधित प्रश्न जनगणना के दूसरे चरण से पहले अधिसूचित किए जाएंगे : सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जाति की गणना की जाएगी और जाति से संबंधित प्रश्न दूसरे चरण शुरू होने से पहले अधिसूचित किए जाएंगे।

अर्थ37: अमेरिका भारत लीड समझौता

अमेरिका के औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर शुल्क को शून्य करेगा भारत : यूएसटीआर

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन, भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे कि ‘‘फल’’ और ‘‘सब्जियों’’ पर शुल्क को घटाकर शून्य प्रतिशत कर देगा। एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही।

अर्थ15: कर विदेशी डेटा सेंटर

भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने वाली विदेशी कंपनियों पर कोई कर जोखिम नहीं: वित्त मंत्रालय सूत्र

नयी दिल्ली, वैश्विक स्तर पर क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली विदेशी कंपनियों को 20 साल की कर छूट देने का बजट प्रस्ताव केवल उन्हीं कंपनियों पर लागू होगा, जिन्होंने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अधिसूचित डेटा सेंटर स्थापित किया है। ऐसे मामलों में इन विदेशी कंपनियों की वैश्विक आय पर भारत में कर लगाए जाने का कोई जोखिम नहीं होगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि56: दिल्ली भाजपा राहुल लीड प्रदर्शन

रवनीत बिट्टू पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, संसद भवन परिसर में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

दि61: कांग्रेस लीड सीईसी

सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दल मिलकर निर्णय लेंगे: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उससे संपर्क किया है और इस बारे में विपक्षी दल सामूहिक रूप से कोई फैसला करेंगे।

दि34: न्यायालय बंगाल लीड एसआईआर

एसआईआर विवाद: मुख्यमंत्री बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय से लोकतंत्र की रक्षा की अपील की

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी कवायद में बुधवार को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि ‘‘लोकतंत्र की रक्षा की जा सके’’ और आरोप लगाया कि राज्य को निशाना बनाया जा रहा है व यहां के लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

प्रादे114: बिहार एनडीए सम्राट

बिहार में बनेगा रक्षा गलियारा: सम्राट चौधरी

पटना, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में रक्षा गलियारे का निर्माण कराया जाएगा जिससे न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता सुदृढ़ होगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

प्रादे137: कश्मीर लीड मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में बुधवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल14: खेल निशानेबाजी लीड भारत

एशियाई चैंपियनशिप: पिस्टल शूटर ईशा सिंह ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण, सम्राट राणा को कांस्य

नयी दिल्ली, ओलंपियन ईशा सिंह ने पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) के पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और भारत को टीम वर्ग में भी पीला तमगा दिलाने में मदद की, लेकिन विश्व चैंपियन सम्राट राणा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

खेल7: खेल बैडमिंटन एशिया भारत

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने म्यांमा को 5-0 से हराया

किंगदाओ (चीन), मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां ग्रुप वाई के अपने पहले मुकाबले में म्यांमा को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश