Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

राजकोट में एक करोड़ रुपये मूल्य के 120 किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी

राजकोट, चार फरवरी (भाषा) शहर के रणछोड़ नगर इलाके में एक घर से एक करोड़ रुपये मूल्य के चांदी के लगभग 120 किलोग्राम आभूषण रात में चोरी हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ता अतुल बुसा ने पुलिस को बताया कि उसने गहने अपने दोस्त बिपिनभाई के घर पर रखे थे।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेतल पटेल ने कहा, ‘‘बुसा चांदी का व्यापारी है और उसने अपने दोस्त के घर पर लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के 120 किलोग्राम चांदी के आभूषण रखे थे। उसे सुबह बिपिनभाई से पता चला कि चांदी चोरी हो गई है, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।’’

सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों को मंगलवार रात करीब ढाई बजे घर में प्रवेश करते और कुछ बैग लेकर कार में जाते हुए देखा जा सकता है।

पिछले कुछ महीनों में वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश