Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

कनाडा के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान से की मुलाकात

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) कनाडा के 24 विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और भविष्य में शैक्षणिक क्षेत्र में अनुसंधान और सहयोग पर चर्चा की।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत में कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उच्च शिक्षण भारतीय संस्थानों के साथ अकादमिक और अनुसंधान से जुड़े संबंधों को मजबूत करने तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत-कनाडा सहयोग को और अधिक मजबूत करने की उनकी तत्परता की हम सराहना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करने, शैक्षणिक, अनुसंधान और नवाचार क्षमताओं को मजबूत करने, प्रतिभा विकास तथा भविष्य के कार्यबल के निर्माण के लिए कनाडा के विश्वविद्यालयों का स्वागत है।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश