नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) उत्तरपूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में एक मकान की छत का एक हिस्सा ढहने से 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह घटना रविवार देर रात हुई, जब महिला सो रही थी।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह महिला इस मकान में किरायेदार के तौर पर रह रही थी।
पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
राखी राजकुमार
राजकुमार