Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

आपात स्थिति में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा तुर्की एयरलाइंस का विमान

(फोटो के साथ)

कोलकाता, चार फरवरी (भाषा) तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात परिस्थितियों में उतरा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना दी थी। यह उड़ान काठमांडू से तुर्किये के इस्तांबुल जा रही थी।

बयान के मुताबिक उड़ान संख्या टीएचवाई-727 वाला एयरबस ए330-300 विमान अपराह्न करीब 1.15 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चालक दल के 11 सदस्यों सहित 236 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने के दौरान विमान के दो इंजनों में से एक में खराबी की सूचना दी थी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान ने दाहिने इंजन में आग लगने के कारण अंतरराष्ट्रीय रेडियो संकट संकेत (पैन पैन) जारी किया और अपराह्न 1:38 बजे एक इंजन की खराबी के कारण कोलकाता की ओर जाने देने का अनुरोध किया।’’

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा और इंजन में लगी आग पर अपराह्न 1.51 बजे तक काबू पा लिया गया। इसमें कहा गया है कि उड़ान के दौरान ही विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया था।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के घायल होने की सूचना नहीं है।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि आधुनिक मल्टी-इंजन जेट विमानों को केवल एक इंजन के संचालन के साथ सुरक्षित रूप से उड़ान भरने और उतरने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन विमानों में आग की पहचान करने और उसे बुझाने की अत्याधुनिक प्रणालियां भी लगी हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र