पणजी, चार फरवरी (भाषा) गोवा विधानसभा का 14 दिवसीय बजट सत्र छह मार्च से शुरू होगा।
सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के राज्यपाल पी अशोक गजपति राजू ने बुधवार को सत्र आहुत किया।
विधानसभा का बजट 27 मार्च को समाप्त होगा।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सत्र के दौरान राज्य का बजट पेश करेंगे लेकिन इसकी तारीख कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी।
विधानसभा का चार दिवसीय सत्र जनवरी में आयोजित किया गया था।
भाषा
राखी शफीक
शफीक