Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का तीसरी तिमाही का मुनाफा सात प्रतिशत बढ़कर 149.05 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का दिसंबर तिमाही में ज़्यादा राजस्व के कारण एकीकृत मुनाफा करीब सात प्रतिशत बढ़कर 149.05 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 139.59 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी की कुल आय इस तिमाही में बढ़कर 6,693.76 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 5,742.76 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय