Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 18 रुपये की गिरावट के साथ 10,485 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 18 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,485 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 40,035 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश