Breaking News

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण खत्म, 1 घंटा 35 मिनट चला संबोधन     |   चेक बाउंस केस: दिल्ली HC के आदेश के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया     |   मेघायल कोयला खदान हादसा: अब तक 16 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका     |   राज्यसभा: ‘उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया’, PM मोदी ने राहुल पर साधा निशाना     |   ‘कांग्रेस किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा     |  

खेत में बनी हौदी में डूबने से शख्स और उसके दो बेटों की मौत

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान में हनुमानगढ़ के एक खेत में बनी हौदी में डूबने से एक शख्स और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा संगरिया थाना क्षेत्र के रासूवाला गांव में मंगलवार शाम को हुआ।

संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रासूवाला निवासी गुरदीप सिंह (40), लखविंदर सिंह (22) और राजविंदर सिंह (16) के रूप में हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों खेत में फसलों पर स्प्रे कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि छोटा बेटा राजविंदर स्प्रे के लिए पानी लेने पड़ोसी जसवीर सिंह के खेत में बनी हौदी पर गया और वहां पानी भरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह हौदी में गिर गया।

उन्होंने बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा लखविंदर पहुंचा और बेल्ट से उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह भी हौदी में गिर गया और दोनों को बचाने के लिए गुरदीप ने भी हौदी में छलांग लगा दी, लेकिन तीनों की हौदी में डूबने से मौत हो गई।

अमर सिंह ने बताया कि घटना के समय खेत के आस-पास कोई अन्य किसान मौजूद नहीं था। उनके मुताबिक, जब तीनों कई घंटों तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत के आस-पास ढूंढना शुरू किया तो उनके शव हौदी में पड़े मिले।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान