Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

रिया चक्रवर्ती फैमिली बिजनेस के साथ वापसी कर रही

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सात साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज़ फैमिली बिज़नेस’ के जरिए स्क्रीन पर नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान हाल ही में एक नेटफ्लिक्स इवेंट में किया गया, जिसके बाद रिया ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं।

बुधवार को रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह तैयार होती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग की थी। सात साल बाद फिर से कैमरे के सामने आना उनके लिए किसी सपने जैसा है।

रिया ने कहा,
“7 साल… यह सच में अजीब और अविश्वसनीय लगता है। मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं दोबारा एक्टिंग करूंगी। यह किसी सपने जैसा है। 17 साल की उम्र में यह मेरा सपना था, लेकिन फिर सब कुछ बदल गया और मुझे काम मिलना बंद हो गया। मुझे उस सपने को जीना छोड़ना पड़ा। अब मैं वापस हूं, लेकिन बहुत कुछ बदल चुका है।”

उन्होंने आगे कहा,
“7 साल हो गए सेट पर गए हुए, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा यहीं रुका रहा और इंतजार करता रहा। अब मैं अपने चैप्टर-2 में हूं। जैसा कहा जाता है—जब हम कुछ और प्लान कर रहे होते हैं, तब जिंदगी कुछ और ही कर जाती है।”

सीरीज़ ‘फैमिली बिज़नेस को निरेन भट्ट और हंसल मेहता ने क्रिएट किया है। इस शो में रिया चक्रवर्ती के साथ विजय वर्मा, अनिल कपूर, ध्रुव सहगल, नेहा धूपिया, राइमा सेन, आकाश खुराना, अपरा मेहता, नंदिश संधू, अनंत नाग, रोहन विनोद मेहरा, टीना देसाई, कंवलजीत सिंह, मधु और इनायत सूद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सात साल बाद रिया की यह वापसी उनके फैंस के लिए बेहद खास मानी जा रही है।