Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश से गिरा पारा

गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कश्मीर के ऊंचे इलाकों के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुलमर्ग पांच से छह इंच नई बर्फ से ढक गया है। घाटी के दूसरे ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी की खबरें मिली हैं। घाटी के ज्यादातर ऊपरी इलाकों में रविवार से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।

इसके उलट, श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से पूरे इलाके में पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव दिखने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, 27 मार्च से पूरे कश्मीर में रुक-रुककर बारिश भी हो सकती है। बारिश का यह दौर किसानों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने किसानों को 21 मार्च के बाद खेती-बाड़ी का काम फिर से शुरू करने की सलाह दी है।