Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

भू-राजनीतिक तनाव के बीच शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट टला, टिकट धारकों को मिलेगा रिफंड

पॉप आइकन शकीरा का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट फिलहाल टाल दिया गया है। आयोजकों के मुताबिक, यह फैसला मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय तनाव के कारण लिया गया है। ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि “फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट” में शकीरा की प्रस्तुति को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फैंस, कलाकार और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी टिकट धारकों को उनके पैसे स्वतः रिफंड कर दिए जाएंगे।

शकीरा का कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना था।आयोजकों ने यह भी कहा कि वे कलाकार की टीम के साथ मिलकर नई तारीख तय करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट साझा किया जाएगा।

यह फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है, जहां हाल ही में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई की, जिससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ा है।