Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

उत्तर भारत में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, तेज गर्मी का असर

 देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। राजस्थान के धौलपुर में रविवार को साल का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

जम्मू में लोग पिछले हफ्ते से तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। यहां इस मौसम में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अमूमन यहां का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। दिन में लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है। 

 उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गर्मी का असर रोजमर्रे की जिंदगी पर पड़ा है। डॉक्टरों ने लोगों को पीक आवर्स में घर में रहने और की सलाह दी है।  

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि मई में देश में काफी गर्मी पड़ेगी। उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।