Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

आईएमडी: जून में मानसून कमजोर रहने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि जून में भारत में सामान्य से कम मानसूनी बारिश होगी, क्योंकि देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

आईएमडी ने मानसून पूर्वानुमान के अपडेट में कहा, "पूरे देश में जून की औसत बारिश सामान्य से कम यानी लॉन्ग पीरियड एवरेज (एलपीए) के 92 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है।"

30 मई को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद से भारत में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।