Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर, स्कूल और हाइवे बंद

कश्मीर में भारी बारिश और ठंड से लोगों को भारी परशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम को देखते हुए इलाके के सभी स्कूलों और नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "मौसम में मंगलवार से सुधार होने की उम्मीद है। स्थितियां आम तौर पर शुष्क हो जाएंगी, एक मई से पांच मई तक कोई महत्वपूर्ण गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है।" केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है।