Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 19 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज तो रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 376.4 मिमी पानी बरस चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों मे पूरे प्रदेश में 67.4 मिमी बारिश हो चुकी है। आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दो दिन की बारिश से सूखा खत्म हो गया। 20 में से 8 जिले कम से सामान्य वर्षा वाले क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। अब सिर्फ 12 जिले ही कम बारिश वाले रह गए हैं।