Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

गोरखपुर में शादी की दिल छू लेने वाली घटना, दूल्हे ने ICU में दुल्हन को लगाया सिंदूर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल छू लेने वाला एक वाकया सामने आया है। शादी के ऐन पहले दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। ऐसे में दूल्हे ने आईसीयू में जाकर शादी की रस्म पूरी की। जब सनी यादव ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटी पूजा यादव के माथे पर सिंदूर लगाया तो माहौल भावुक हो उठा। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य और अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे।

डॉक्टरों ने बताया कि शादी के दिन पूजा एलएलबी की परीक्षा देकर लौट रही थीं। उन्हें लू लग गई और वे बेहोश हो गईं। खैरियत है कि अब उनकी तबीयत बेहतर है। ये घटना जीवन भर के लिए दुखद याद हो सकती थी। अब नव विवाहित जोड़ा इसे ताउम्र मुस्कान के साथ याद करेगा।