Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

शादी में जाने के लिए खलती थी स्कॉर्पियो की कमी, घर में घुसकर की लूट, बोले- ऐसा आशीर्वाद दो कि पकड़े ना जाएं

मेरठ पुलिस ने एक अनोखे लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने स्कॉर्पियो खरीदने के लिए लूट की घटना का अंजाम दिया था। लुटेरों ने पहले घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति से लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली और फिर तमंचे के बल पर आशीर्वाद लिया। पुलिस ने घर में घुसकर लूट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपियों को शादी में जाने के लिए स्कॉर्पियो की कमी खलती थी और उन्होंने इसी कमी को पूरा करने के लिए लूट की योजना बनाई। सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। जिनकी पहचान समीर, अहमद, फुरकान, सामिल, इमरान व अनस के रूप में हुई है। लुटेरों ने पहले घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति से लाखों के जेवरात और नगदी लूटी फिर बुजुर्ग दंपति से माफी मांगी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि ऐसा आशार्वाद दो कि पकड़े ना जाएं।
  
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों का सोना बरामद किया है। क्योंकि लूट की ज्वैलरी को उन्होंने सुनार के माध्यम से ग़लवा दिया था वो भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को स्कॉर्पियो खरीदने की चाहत ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट की घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षा का एहसास होगा।