Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

बेटी दिखाकर मां से कराई शादी, इंसाफ की गुहार लेकर SSP ऑफिस पहुंचा युवक

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उस के भाई और भाभी में मिल कर धोखे 25 साल बड़ी विधवा महिला से शादी करा दी और विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसने की धमकी मिल रही है। युवक एसएसपी से मिलने और मदद की गुहार लगाने पहुंचा,

आपको बता दे मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है।

जहां प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी। अजीम ने भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई जिसके बाद उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया। फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा ताहिरा से करवाई जा रही है। जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।

युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।