Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

UP: हरदोई के दिव्यांग नंदराम हैं गजब के कलाकार, मुंह से पेंसिल पकड़कर बना लेते हैं खूबसूरत तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहने वाले दिव्यांग युवक नंदराम ने अपने दृढ़ संकल्प से मिसाल कायम की है। आशा गांव में रहने नंदराम जन्म से ही दिव्यांग हैं और वे मुंह से पेंसिल पकड़कर बेहतरीन तस्वीरें बनाते हैं। बीते 15 सालों में नंदराम ने हर दिन अपनी कला को निखारा है और अब वे किसी की भी बेहतरीन तस्वीर बनाने में सक्षम है। 

अपनी कला के अलावा नंदराम अपने  दिव्यांग समुदाय में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। राशन बांटने के लिए एक डिजिटल मशीन का संचालन करना, नेट बैंकिंग का प्रबंधन करना और यहां तक ​​​​कि गांव के बच्चों को पढ़ाते हैं।

नंदराम की असाधारण प्रतिभा ने कई लोगों को उनका मुरीद बना दिया है। नंदराम ने कई मशहूर शख्सियतों की तस्वीरें भी बनाई हैं। जो लोग अपने आप को असहाय मानते हैं, उनके लिए नंदराम प्रेरणास्रोत हैं।