Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेरठ में मुस्लिम युवक ने किन्नर से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, शिमला में लिए सात फेरे

मेरठ के मवाना में एक अनूठी शादी ने सबका ध्यान खींचा है। एक मुस्लिम युवक ने किन्नर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया है। आपको बता दें तनुज खेड़ी, जो 10 साल पहले किन्नर बने थे, ने मवाना निवासी जुनैद से शादी की है। तनुज ने पहले ही जेंडर चेंज करवा लिया था। दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। प्रेम परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शिमला में जाकर शादी करने का फैसला किया।

वही शादी के दौरान सभी हिंदू परंपराओं का पालन किया गया। वरमाला की रस्म में किन्नर तनुज ने जुनैद को माला पहनाई। इसके बाद जुनैद ने सम्मान स्वरूप तनुज के पैर छुए और गले लगाकर अपना प्यार जताया।

यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। समाज में भी इस विवाह को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुईं और अंत में विदाई की रस्म के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।