Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

UP News: मोमोज के बदले किशोर से 85 लाख रुपये के गहने ले गए तीन युवक, मामले की जांच जारी

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक किशोर को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर मोमोज खिलाने के बदले उससे 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले लिए। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रामपुर कारखाना थाने में किशोर के पिता की शिकायत पर एफआईआर की गई है। वाराणसी के मंदिर में पुजारी शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमोज का ठेला लगाने वाले तीन युवक उनके परिवार के गहने लेकर फरार हो गए।

मामला तब सामने आया जब किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोलने पर देखा कि सभी गहने गायब थे। इस पर सातवीं कक्षा के छात्र किशोर ने बताया कि उसने गहने मोमोज के बदले में युवकों को दे दिए।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में मिश्रा ने बताया कि युवकों ने उनके बेटे से दोस्ती की। इसके बाद उन्होंने उसे मोमोज दिए, और बेटे ने घर से गहने निकालकर आरोपियों को सौंप दिए।

शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि जेवरात उनके बेटे और बेटी के थे।