Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

7 बच्चों ने कराई 52 साल के पिता की शादी, देखकर दंग रह गए लोग

मेरठ के सरधना में मां की मौत के बाद बच्चों ने पिता की जिंदगी संवारने के लिए अनूठा कदम उठाया। बच्चों ने मिलकर अपने 52 साल के पिता का धूमधाम से निकाह करा दिया। सोमवार को यह निकाह संपन्न हुआ। जिसमें रविवार को 7 बच्चों का पिता शाहिद दूल्हा भी बना और घोड़ी भी चढ़ा।

हालांकि घोड़ी ने दूल्हे के चढ़ते ही उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद लोगों ने दूल्हे राजा शाहिद को दोबारा उठाया और घोड़ी पर बैठाकर बारात ले गए। इस निकाह का एक वीडियो भी सामने आया है। कुछ लोगों ने खुशी के मौके का वीडियो बनाकर उसे शेयर कर दिया है।

आपको बता दे मोहल्ला रामतलैया में रहने वाले शाहिद उर्फ नरसिम्हा की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। शाहिद के 7 बच्चे हैं। बच्चों को पालने की खातिर शाहिद ने दूसरा निकाह न करने का फैसला लिया था। लेकिन अब बच्चों ने पिता के लिए एक जीवनसाथी चुना है। इतना ही नहीं बच्चों ने खुद इनिशिएटिव लेते हुए पिता शाहिद का निकाह अम्हेड़ा निवासी महिला से कराया है।

वहीं शाहिद की दुल्हन के भी 3 बच्चे हैं। अब इस परिवार में कुल 10 बच्चे हो गए हैं। 12 लोगों का पूरा भरा परिवार है। वहीं रामतलैया निवासी 52 साल के शाहिद की दूसरी शादी चर्चा का विषय बन गई। सात बच्चों के पिता ने तीन बच्चों की मां से निकाह किया। शाहिद की घुड़चढ़ी में उसके बच्चे आगे-आगे डांस करते हुए चल रहे थे। महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद दोनों परिवारों व बच्चों की रजामंदी से रविवार को निकाह का आयोजन किया गया।

रविवार सुबह शाहिद घोड़ी पर सवार होकर दुल्हनिया लेने पहुंचा। बच्चों ने धूमधाम से पिता की घुड़चढ़ी कराई। शाहिद खुली छत वाली कार में हाथ में तलवार लेकर दुल्हन को लेने अम्हेड़ा गांव पहुंचा। शाम को निकाह की रस्में पूरी की गईं। अपने तीन बच्चों को लेकर दुल्हन घर पहुंची तो सभी उसका स्वागत किया।

जिसके बाद शाहिद की घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे नगर में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहिद जब घोड़ी पर चढ़ा तो बैलेंस बिगड़ने के कारण वह गिर गया, लोगों ने उसे किसी तरह उठाकर दोबारा घोड़ी पर बैठाया। कुछ दूर चलने पर खुली छत वाली कार में बैठाकर अम्हैड़ा ले जाया गया।