Breaking News

सूरजकुंड मेले में हुए हादसे की जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT     |   लखनऊ: कल से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर सपा की अहम बैठक     |   MP: बैतूल में NH-46 पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत     |   बांग्लादेश में चुनाव से पहले न्यायिक हिरासत में हिंदू नेता की मौत     |   जापान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू     |  

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आज हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान भी सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में यह सबसे कम अधिकतम तापमान रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है।

आज मौसम का मिजाज बदलने के बाद ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे शीत लहर चल सकती है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है और चटक धूप खिलने से पानी में इजाफा भी हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि से दिन के समय ठंड से राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने का पूर्वानुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। दो दिन बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।