Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

उत्तराखंड: रामनगर वन प्रभाग ने बाघ सर्वेक्षण का काम पूरा किया, नतीजों का बेसब्री से इंतजार

उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के अधिकारी पिछले तीन महीनों से बाघ की संख्या का पता लगाने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण के तहत दिन-रात कैमरों के जरिए उन पर नजर रख रहे हैं। सर्वेक्षण में 480 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया गया है। इसमें कोटा, देचौरी, फतेहपुर और कालाढूंगी रेंज में 350 कैमरा ट्रैप लगाए गए। अधिकारियों और लोगों को उम्मीद है कि सर्वेक्षण से वास्तव में बहुत अच्छे आंकड़े सामने आएंगे।

उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में बाघ सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है और अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिसमें 350 कैमरा ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है. रामनगर वन प्रभाग में बाघों की गिनती के लिए फेज फोर प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भारत में बाघों की गिनती की सबसे नई तकनीक है. 480 वर्ग किलोमीटर में फैले जंगल में 350 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे. 

पहले चरण में, दिसंबर 2024 में, रामनगर वन प्रभाग की तीन रेंज कोसी, कोटा, देचौरी में 110 प्वाइंट चिन्हित कर 220 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे, जिनका काम पूरा हो गया है. हर एक कैमरा ट्रैप में बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है. पहले इस वन प्रभाग में 67 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी, और उम्मीद है कि इस बार गिनती में उनकी संख्या बढ़ी हुई मिलेगी. 

डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि पहले चरण में दिसंबर 2024 में रामनगर वन प्रभाग की तीन रेंज कोसी, कोटा, देचौरी में 110 प्वाइंट चिन्हित कर 220 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे. जिनका काम पूरा हो गया है. हर एक कैमरा ट्रैप में बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है.