Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

Uttarakhand: देहरादून में कचरे का अंबार, बीमारियों की आशंका

मानसून से पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कचरे का अंबार बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि संबंधित गाड़ियों ने कई जगहों से कचरा नहीं उठाया है, जिससे ये समस्या देखने को मिल रही है। उन्हें डर है कि जल्द सफाई नहीं की गई तो बीमारियां फैल सकती हैं। ये परेशानी शहर के कचरा प्रबंधन से जुड़ी हुई है। कचरा प्रबंधन का काम एक निजी कंपनी के जिम्मे है। वेतन नहीं मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे कचरे का अंबार बढ़ने लगा। इस पर नगर निगम ने कचरा प्रबंधन का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया, लेकिन लोगों की शिकायत है कि निगम नियमित रूप से कचरे की सफाई नहीं कर पा रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने भरोसा दिया है जल्द इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। बेशक नगर निगम अधिकारियों ने जल्द कचरा साफ करने का भरोसा दिया है, फिर भी लोगों को डर है कि मानसून आने से पहले सफाई नहीं हुई तो बीमारियां फैल सकती हैं।