Breaking News

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट     |   महाराष्ट्र: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती     |   CM हिमंता की 'गन वाली तस्वीर' पर ओवैसी ने दर्ज कराई FIR     |   असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता सरमा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग     |   लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित     |  

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सितारगंज में मुफ्त हेलमेट वितरण, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

देश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नें परिवहन विभाग के सात हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए। 16 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक देश में यातायात नियमों का पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बाद अग्रसेन ट्रस्ट से स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान रैली निकाली गई। इस रैली में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लोगों की सेफ्टी के लिए हेलमेट वितरण किए गए हैं। मंत्री ने आम जनता से अपील की है कि बाइक और स्कूटी पर हेलमेट लगाकर ही चलें जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे। परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर  प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सडक दुर्घटनाओं में ज्यादा तर संख्या बाइक सवार बिना हेलमेट की होती है इसलिए हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए गए हैं यह जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलता रहेगा।